बांदा, अगस्त 24 -- Banda News: बांदा। सावन के अंतिम व चौथे सोमवार पर शिवालयों में आस्था उमड़ पड़ी। मौसम साफ होने की वजह से इस बार हजारों की संख्या में महिला व पुरुष भक्तों ने मंदिरों में रुद्राभिषेक करने पहुंचे। दूध, गंगाजल, दही, घी व शहद से रुद्राभिषेक कर भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल आदि अर्पित कर अपने परिवार के लिए खुशहाली मांगी। भीड़ को देखते हुए मंदिरों में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। हालांकि कड़ी चौकसी के बावजूद उचक्के सक्रिय रहे। सावन के पवित्र माह के आखिरी सोमवार पर पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए भक्तों में खासी होड़ दिखी। जनपद के प्रमुख शिवालयों में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह चार बजे से ही शहर के बामदेश्वर मंदिर में घ...