बांदा, अक्टूबर 29 -- Banda News: बांदा। सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार ग्राहकों के पैसे लौटाने को लेकर बैंकों को जवाबदेह बनाया है। संदिग्ध लेनदेन होने पर बैंक तुरंत सूचित करेंगे। जिससे साइबर ठगी की घटनाओं पर अंकुश लग सके। पुलिस के अनुसार अब गोल्डन आवर यानि तीन घंटे के भीतर कंप्लेन करें पुलिस त्वरित सहायता करेगी। जनपद में साइबर ठगी का शिकार हुए लोग थाने व बैंकों में शिकायतें तो दर्ज करा रहे हैं, पर उनका निस्तारण व रकम वापसी की कार्रवाई काफी शिथिल है। इस वर्ष दस माह में जनपद में 15 लोग साइबर क्राइम में उलझे और करोड़ों की रकम गंवा दी। साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद आठ लोगों की रकम वापसी कराई गई और 21 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि सात लोगों को अभी तक रकम मिलने का इंतजार है। बैंक भी साइबर ठगी मामले में कम लापरवाह...