Banda News: सार्वजनिक रास्ता खोले जाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बांदा, सितम्बर 28 -- Banda News: पैलानी। पैलानी तहसील अंतर्गत खरेई के मजरा उसरा डेरा निवासी रमेश, रामशरण निषाद ,रामरती, शिव देवी ,शकुंतला, माया, जागेश्वर ,राम प्रसाद, पूजा निषाद, लल्लू राम आदि दर्जनों ग्रामीणों ने एसडीएम पैलानी भूपेंद्र सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा। बताया कि रामआसरे निषाद के दरवाजे से शंकर जी तक का रास्ता आम रास्ता है। जिसमें गांव के लोग आम रास्ते को जाम किए हैं। रामआसरे समरसेबल खोल देता है जिससे पानी रास्ते में भर जाता है स्कूली बच्चे पढ़ने जाते हैं और टांक से कीचड़ भरे रास्ते से होकर पढ़ने जाते हैं। बार-बार मना करने पर उक्त रामआसरे लड़ने पर आमादा हो जाता है। रास्ता खुलवाया जाने की मांग की है। एसडीएम पैलानी ने खंड विकास अधिकारी तिंदवारी से वार्ता कर समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.