Banda News: सामूहिक विवाह: आपूर्ति करने वाली फर्म का जौनपुर में भी आईएसओ प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा
बांदा, अक्टूबर 29 -- Banda News: बांदा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत उपहार सामग्री आपूर्ति के टेंडर में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। लखनऊ की फर्म मैसर्स मुकेश कॉरपोरेशन पर फर्जी आईएसओ प्रमाणपत्र और जाली अनुभव प्रमाण पत्र लगाकर जौनपुर में करोड़ों रुपये का टेंडर हासिल करने का गंभीर आरोप लगा है। मामला उजागर होने के बाद समाज कल्याण निदेशक संजीव सिंह ने जौनपुर के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले की विस्तृत जांच कराने और फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी फर्म को बांदा के जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्र जांच में फर्जी पाया गया है। जिसको लेकर शासन स्तर से चल रही जांच के बाद फर्म को ब्लैक लिस्टेड करने की तैयारी है। यह भी पढ़ें- Banda News: फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.