Banda News: सामाजिक न्याय व समानता की लड़ाई को मजबूत करें : श्यामलाल पाल
बांदा, नवम्बर 3 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मंगलवार को नरैनी के राजकुमार इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित पीडीए पंचायत व कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नेता जी अखिलेश यादव के नेतृत्व में सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई को मजबूती प्रदान करनी है। विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें चांदी का मुकुट भी पहनाया। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल सम्मेलन में पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। पंचायत में जिले भर से वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि ,पूर्व जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व समाजवादी विचारधारा से जुड़े सैकड़ों नौजवानों व महिलाओं ने भागीदारी की। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.