Banda News: साधुवेशधारी बुजुर्ग को पीटा, दाढ़ी व चोटी काटने का आरोप
बांदा, नवम्बर 4 -- बांदा में मारपीट और धमकी का मामला Banda News: बांदा, संवाददाता। गिरवां थाने के रींगा गांव निवासी अशोक कुमार ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ 140 दिन बाद मारपीट जानमाल की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जून को वह एक मुकदमे की पैरवी में बाइक से बांदा जा रहा था। रास्ते में गांव के सुरेंद्र के पुत्र राजेश व अजय बाइक से आए और उसे रोक लिया। इसी बीच सुरेंद्र की बेटी बीना, राजेश की पत्नी नीतू भी आ गईं। धमकाते हुए उसे अपने घर के पास ले गए। वहां लात-घूसों से जमकर पीटा। साधुवेशधारी बुजुर्ग अशोक की दाढ़ी व चोटी कैंची से काटने के प्रयास किया। शोर सुनकर पत्नी नीलम व बेटी आई तो दोनों को हमलारों ने गिरा दिया। बेटी ने बचाने की गुहार लगाई तो गांव के कुछ लोग पहुंचे और हमलावरों को ललकारा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.