Banda News: सात वर्षीय मासूम के साथ रेप, मुकदमा दर्ज
बांदा, अक्टूबर 13 -- Banda News: बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वरदात के बाद आरोपी फरार है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 12 अक्टूबर को बिसंडा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव का ही 20 वर्षीय संदीप पाल पुत्र राममिलन पाल करीब एक माह पहले उनकी सात वर्षीय बेटी को दुकान से गुटखा लाने के बहाने बुलाकर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। आरोप है कि युवक ने इसके बाद भी कई बार बच्ची के साथ ऐसी हरकत की। यह भी पढ़ें- Banda News: शिक्षक ने स्कूल में सात वर्षीय बच्ची से किया रेप करीब 10 दिन पहले वह उसे अपने घर के अंदर ले गया। उसके रोने पर उसे छोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 65(1)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.