बांदा, अगस्त 10 -- Banda News: पैलानी। लगातार सात महीना से वृद्धावस्था पेंशन का पैसा खाते में ना आने से वृद्धजन परेशान है। चलने फिरने में असमर्थ ऐसे वृद्धो को पेंशन न दिए जाने के कारण उनकी विशेष हालत खराब हो गई है। वृद्धा पेंशन धारक शांति देवी अहमद अली प्रताप भवन आदि ने बताया की फरवरी के महीने में पेंशन मिली थी तब से आज तक पोस्ट ऑफिस या बैंक के चक्कर लगाते लगाते हार गए हैं लेकिन पेंशन का कहीं आता पता नहीं है। कोई जानकारी भी नहीं दी जा रही ना किसी प्रकार की सूचना मैसेज में आ रही है। पेंशन बंद होने से इन वृद्धो का जीवन संकट में है सभी वृद्ध जनों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पेंशन की मांग की है। यह भी पढ़ें- Chapra News: पेंशन की रकम ने लाभुकों के चेहरों पर लौटाई राहत की मुस्कान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...