बांदा, अगस्त 10 -- Banda News: बांदा। ग्राम पंचायतों में भुगतान लंबित रहने, गौशालाओं में चारा और दवाओं के संकट,राजस्व संबंधी विवादों के निस्तारण में देरी और पुलिस की कथित एकतरफा कार्रवाई समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले बांदा प्रशासक संघ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी और आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।संघ ने सात दिन के भीतर समस्याओं के समाधान के लिए बैठक बुलाने की मांग की है।मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।जिलाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत गलौली के प्रशासक बृजेन्द्र सिंह गौतम के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम पंचायतों में पुराने सत्रों की मजदूरी, सप्लाई,स्वच्छ भारत मिशन, सामुदायिक शौचालय तथा विधायक और सांसद निधि से जुड़े भुगतान लंबे समय से लंबित हैं।संघ पदाधिकारियों ने आरो...