Banda News: साढ़े चार किलो सूखे गांजा के साथ दो गिरफ्तार
बांदा, अगस्त 12 -- Banda News: बांदा। कमासिन थाने की पुलिस ने बुधवार को सुबह गश्त के दौरान दो गांजा तस्करों को साढ़े चार किलो सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। एसआई मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर ने सुबह जानकारी दी कि बबेरू रोड पेट्रोल पंप के पास इंगुवा मोड़ पर बने यात्री शेड में दो लोग बैठे हैं और उनके पास बड़े पैमाने पर सूखा गांजा है, जिसे बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में देहात कोतवाली के पचनेही गांव निवासी राज पुत्र उदयभान और अमन पुत्र राजेश की तलाशी ली गई तो साढ़े चार किलो सूखा गांजा अलग-अलग थैलों में मिला। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। टीम में सिपाही सौरभ शुक्ला व सूर्य प्रकाश सिंह भी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.