बांदा, सितम्बर 11 -- Banda News: बांदा। बीआरसी बड़ोखर खुर्द में एफएलएन प्रशिक्षण में साइबर अपराध एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। एएसपी डॉ. शिवराज सिंह एवं सड़क सुरक्षा मंडल अधीक्षक पीयूष त्रिपाठी विशेष अतिथि रहे।

साइबर अपराध पर जागरूकता एएसपीशिवराज सिंह ने साइबर अपराध से बचाव के लिए मोबाइल की प्राइवेसी का विशेष ध्यान रखने, ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की अपील की। बताया बच्चों की फोटो बिना अनुमति खींचना अथवा तस्वीरों का अनुचित उपयोग करना भी साइबर अपराध है। कहा मोबाइल खराब होने पर उसे बेचने के बजाय सुरक्षित तरीके से क्रैश कराया जाए। बताया कि बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण से जुड़े प्रावधानों के अंतर्गत इस प्रकार की लापरवाही गंभीर अपराध का रूप ले सकती है तथा धारा 74 के प्रावधानों के ...