Banda News: साइकिल से गिरे छात्र के पेट में घुसी स्प्रिंग, मौत
बांदा, अगस्त 6 -- Banda News: बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के गूलरनाका मोहल्ले में साइकिल से गिरने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। गिरते समय साइकिल की सीट की स्प्रिंग उसके पेट में घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। गूलरनाका मोहल्ला निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसका 12 वर्षीय भांजा अर्थव पुत्र संजय नामदेव बुधवार देर शाम साढ़े सात बजे साइकिल से मुख्य बाजार स्थित दोस्त के घर किताब लेने जा रहा था। इस दौरान वह रास्ते में साइकिल से अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में उसके पेट के निचले हिस्से में साइकिल की गद्दी की स्प्रिंग घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन को जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.