बांदा, अक्टूबर 27 -- Banda News: बांदा। सांप के डसने की शिकायत लेकर जिला अस्पताल पहुंचे एक युवक के हाथ में जिंदा सांप देखकर ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। युवक सांप को डिब्बे में बंद कर अपने साथ ले आया था, ताकि डॉक्टर को दिखा सके कि उसे किस सांप ने काटा है। हालांकि, अस्पताल में जिंदा सांप की मौजूदगी से दूसरे मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। डॉक्टरों ने युवक को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया और सांप को अस्पताल से बाहर ले जाने के लिए कहा। शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा में सोमवार शाम 6 बजे एक 34 वर्षीय युवक रामध्वज को सांप ने डस लिया। इसके बाद युवक ने सांप को एक डिब्बे में बंद किया और लेकर जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंच गया। वहां पर कहा कि डॉक्टर साहब हमें इसी ने काटा है। इसलिए वह उसे भी साथ ले आया ...