बांदा, अक्टूबर 12 -- Banda News: बांदा। साइकिल के आगे सांप आ जाने से युवक हड़बड़ाकर साइकिल से गिर कर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव निवासी 18 वर्षीय भोला पुत्र शिव भजन सोमवार की सुबह साइकिल से तिंदवारी जा रहा था। तिंदवारी के समीप मल्हा डेरा के पास साइकिल के आगे अचानक एक बड़ा सांप आ गया। सर्प को देख हडबड़ा कर वह साइकिल से नीचे जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने उसे उठाकर पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया, यहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। यहां उसका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...