Banda News: सांप के डसने से महिला की मौत
बांदा, अगस्त 24 -- Banda News: बांदा। चार पाई में सो रही महिला को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। तिंदवारी थाना क्षेत्र के तेरही माफी गांव निवासी संदीप ने बताया रविवार रात 72 वर्षीय मां श्यामबाई पत्नी अमर नाथ चारपाई पर सो रही थीं, तभी सांप ने उसके पैर में डस लिया। हालत खराब होने पर घरवालों को जानकारी हुई। उसे तत्काल पीएचसी तिंदवारी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस घर आ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.