बांदा, जुलाई 25 -- Banda News: बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के झझरी पुरवा गांव निवासी आठ वर्षीय प्रियाशू पुत्र रामकिशोर शुक्रवार की रात घर में खेल रहा था। तभी जहरीले कीड़े ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को पता चला। इसी तरह पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव निवासी 20 वर्षीय संजीव सिंह पुत्र रामऔतार सिंह को शुक्रवार की रात सर्प ने डस लिया। हालत खराब होने पर घरवालो को पता चला। हमीरपुर जिला के इचौली गांव निवासी 50 वर्षीय प्रेमा पत्नी नत्थूप्रसाद शुक्रवार की रात घर पर काम कर रही थी। तभी सर्प ने डस लिया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: जहरीले जन्तु के काटने से तीन लोग अचेत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...