बांदा, अक्टूबर 11 -- Banda News: बांदा। सावारियों से भरा ई रिक्शा आनियंत्रित होकर पलट गया। इसके सवार चार यात्री घायल हो गए। दोनो को गंभीर चोटे आने पर उन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौसड़ गांव से रविवार की दोपहर सवारी लेकर ई रिक्शा तिंदवारी जा रहा था। तभी नहर पुलिया के पास अचानक ई रिक्शा का पिछला पहिया पंक्चर हो गया,जिससे ई रिक्शा आनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार सभी लोग दब कर घायल हो गए। शोर गुल सुनकर आस पास के लेाग मौके पर पहुंच गए। ई रिक्शा सीधा कर सभी को बाहर निकला। घायलों में 24 वर्षीय नजरेन्द्र पुत्र कल्लू , 25वर्षीय रुखसार पुत्री वजीर को तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चालक 22 वर्षीय हसन शाह पुत्र वजीर शाह और 45 वषीय जोहरा पत्नी नूर मोहम्मद को हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार...