Banda News: सलाद में सिर्फ प्याज व मिक्स सब्जी में सिर्फ लौकी
बांदा, जुलाई 28 -- Banda News: बांदा/चित्रकूट, हिटी। आवासीय विद्यालयों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के भोजन के लिए शासन से मेन्यू निर्धारित किया गया है और प्रति बच्चा रोज की 114 रुपये खुराकी निर्धारित है। इसके बावजूद आवासीय विद्यालयों में मेन्यू को दरकिनार किया जा रहा है। बारिश व उमस भरी गर्मी में आवासीय विद्यालयों के बच्चे डायरिया व उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। इसके बावजूद विद्यालयों में भोजन में साफ-सफाई, गुणवत्ता और नियमों को लेकर अनदेखी की जा रही है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने मंगलवार को राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भोजन व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पड़ताल की। मौके पर बच्चे भोजन करते मिले। उनकी थाली में मेन्यू के मुताबिक भोजन नहीं मिला। खाना बनाने व परोसने में लगे कर्मचारियों में सफाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.