Banda News: सर्प दंश से दो लोगों की हालत बिगड़ी
बांदा, अक्टूबर 10 -- Banda News: नरैनी। अलग-अलग स्थानों पर सांप दंश से दो लोगो की हालत बिगड़ गई। दोनो को परिजनो ने गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरो ने दोनो को रानी दुर्गवती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के बरूआ गांव निवासी 60 वर्षीय रामकिशोर शनिवार सुबह खेत गया। तभी सर्प ने उसे डस लिया।वह चीखता हुआ घर पहुंचा। परिजनो ने उसका घरेलू उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। दूसरी घटना में चौकी पुरवा निवासी 48वर्षीय रामभरोसे पुत्र रामआसरे, को सांप ने काट लिया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.