Banda News: सर्प दंश से तीन लोगों की हालत बिगड़ी
बांदा, जुलाई 24 -- Banda News: बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी 40वर्षीय चुन्नी लाल पुत्र लखनलाल शुक्रवार की सुबह खेत से घर लौट रहा था। तभी सर्प ने डस लिया। इसी तरह तिंदवारी कस्बा निवासी 40वर्षीय फूलन देवी पत्नी छोटेलाल शुक्रवार की सुबह घर पर कोई काम कर रही थी। तभी सर्प ने डस लिया। हालत खराब होने पर घरवालो को पता चला। इसी तरह शहर कोतवाली क्षेत्र के डिगवाही गांव निवासी 31वर्षीय रंजना पत्नी अवधेश का शुक्रवार की सुबह सर्प ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Banda News: महिला को डसने के बाद एक घंटे वहीं बैठा रहा काला सांप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.