बांदा, सितम्बर 26 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। अलग -अलग थानाक्षेत्र में सर्प दंश से एक किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कतरावल गांव निवासी तेजबहादुर ने बताया कि उसकी 16वर्षीय भाजी संध्या देवी पुत्री मनोज कुमार कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव की रहने वाली थी। पिता की मौत हो जाने के बाद संध्या अपनी मां के साथ ननिहाल कतरावल में रही थी। वह हाई स्कूल में पढ़ती थी। शुक्रवार की रात वह जमीन पर चटाई में सो रही थी। तभी सांप ने उसकी गर्दन में डस लिया। चीखने चिल्लाने पर घरवालों की नीद खुल गई। परिजनों ने पहले घरेलू इलाज किया। हालत में सुधार न होने पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहा...