Banda News: समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
बांदा, नवम्बर 3 -- Banda News: बांदा। भाकियू (अराजनैतिक) ने मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय में पंचायत लगाई, जिसमें किसान समस्याओं पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बढ़ती कृषि लागत, फसलों का लाभकारी मूल्य न मिलने, सरकारी खरीद की अव्यवस्थाओं, गन्ना भुगतान में देरी आदि मुद्दों को उठाया। मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्यकर्ताओं ने उनका ध्यान आकृष्ट किया। कहा कि बेमौसम बारिश से धान व ज्वार की फसल का काफी नुकसान हुा है। सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। इस दौरान शिवपूजन, अरविंद गोस्वामी, अरुण कुमार तिवारी, जगप्रसाद फौज आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू पांच को करेगी धरना-प्रदर्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.