Banda News: सब्जी विक्रेता से दबंगों ने की मारपीट
बांदा, अगस्त 24 -- Banda News: बांदा। मरका थाने के मरका गांव निवासी देवराज पुत्र मोहन निषाद ने मारपीट व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि रविवार को सुबह वह सब्जी बेंचने कमासिन के अधांव गांव गया था। यहां कृष्ण अवतार पुत्र रामराज से गाड़ी निकालने को लेकर बहस हो गई। इसी खुन्नस में शाम सात बजे कृष्ण अवतार यादव व मोहित यादव ने अधांव गांव की पुलिया के पास रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.