Banda News: सफाई कर रही महिला को सांप ने डसा, मौत
बांदा, अगस्त 26 -- Banda News: बांदा। कमरे की सफाई कर रही महिला को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुगरी निवासी राहुल उपाध्याय ने बताया 54 वर्षीय मां राजकुमारी पत्नी रामनरेश उपध्याय बुधवार सुबह कमरे में सफाई कर रही थीं। तभी सांप ने दाहिने हाथ में डस लिया। वह चीखती हुई कमरे से बाहर भागी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो उसे सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घरवाले उसे लेकर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.