Banda News: सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व नपा अध्यक्ष मोहन साहू
बांदा, सितम्बर 8 -- Banda News: बांदा। विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदलने वालों का सिलसिला तेज हो गया है। सपा के पूर्व चेयरमैन मोहन साहू ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। जिससे सपा को झटका लगा है। इसको लेकर जिले में सियासी समीकरणों को लेकर बहस तेज हो गई है। चर्चा है कि मोहन साहू ने यह कदम अपनी दूरदर्शिता के चलते लिया है। चर्चा यह भी है कि सपा-कांग्रेस गठबंधन में सदर सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। जिससे विस चुनाव में मोहन साहू विधायकी के लिए ताल ठोक सकते हैं। हालांकि गठबंधन में दोनों पार्टियों ने अभी इसकी गांठ नहीं खोली है। विस चुनाव 2027 को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया हैं। यह भी पढ़ें- बांदा नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का हाथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.