बांदा, अक्टूबर 31 -- Banda News: बांदा। सपा कार्यालय, बिजली खेड़ा, जिलाध्यक्ष उमेश यादव अध्यक्षता में लौह पुरुष एवं महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्वी सदर विधायक अनिल प्रधान जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव रहे। जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि "सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन देश की एकता, अखंडता, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसेवा का महान उदाहरण है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में पटेल और नरेंद्र देव के आदर्शों पर चलने का संकल्प उन्होंने देश की रियासतों को एक सूत्र म...