बांदा, अगस्त 1 -- Banda News: बांदा। सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने विकास खण्ड महुआ एवं बड़ोखर खुर्द के अंतर्गत लगभग Rs.4.30 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

विकास परियोजनाओं का शिलान्यास विकास खण्ड महुआ के अंतर्गत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखण्ड बांदा द्वारा निर्मित होने वाले गेस्ट हाउस का शिलान्यास किया गया। कुल स्वीकृत लागत Rs.1.94 करोड़ है। ग्राम पंचायत भरखरी स्थित कबीर आश्रम में पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत विभिन्न सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। लगभग Rs.1.05 करोड़ की लागत से पर्यटन हॉल, सीसी रोड, भव्य प्रवेश द्वार, प्रकाश व्यवस्था, हाईमास्ट लाइट सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को नई...