Banda News: सड़़कों पर अवैध स्टैंड से रेंग रहा ट्रैफिक
बांदा, जुलाई 24 -- Banda News: बांदा। जगह-जगह बने अवैध वाहन स्टैंडों ने शहर की शक्ल व सूरत बिगाड़ दी है। डग्गामार वाहनों की भरमार से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पूरे दिन लोग जाम में पिसते हैं। खासकर स्कूली बच्चों की छुट्टी के समय शहर के रोडवेज बस स्टैंड, कालूकुआं में बबेरू रोड व तिंदवारी रोड, बाबूलाल चौराहा में अतरा रोड, रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो की तरफ झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर लोगों को पूरे दिन जाम से जूझना पड़ता है। अवैध रूप से बने यह वाहन स्टैंड अधिकारियों व कर्मचारियों के कमाई का जरिए बने हैं। यही, वजह है कि इन पर पूरी मेहरबानी रहती है। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने शहर के प्रमुख चौराहों की पड़ताल की तो स्थिति बेहद खराब मिली। आसपास के दुकानदारों व राहगीरों ने बताया कि सुबह नौ बजे से रातआठ बजे तक प्राइवेट डग्गामार बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.