Banda News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक कानपुर रेफर
बांदा, अक्टूबर 13 -- Banda News: बदौसा । कालिंजर-बघेलबारी मार्ग पर छतौनी गांव निवासी 22 वर्षीय सतेंद्र पुत्र महेश प्रसाद, दोपहर करीब ढाई तीन बजे अपनी बाइक से पंपसेट का सामान लेने बघेलबारी जा रहा था। जबरापुर रोड के पहले किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सतेंद्र सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा रहा। राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे पड़ा देखा तो उसके मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सतेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बांदा और वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सड़क दुर्घटना में युवक घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.