Banda News: संविदा कर्मियों का धरना जारी
बांदा, अक्टूबर 16 -- Banda News: बांदा। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के संविदा कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर गुस्सा फूट पड़ा है। टी.बी. कंट्रोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर संविदा कर्मियों के हो रहे आर्थिक शोषण और विभाग की उपेक्षा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को भी जिला अस्पताल में धरना जारी रहा और अपनी मांगो को बुलंद किया। टीबी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, विकल्प, इंद कुमार सोनी, आलोक निगम, सुबोध यादव, राजेश कुमार ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में टीबी उन्मूलन के लिए कर्मचारी पूरी निष्ठा से जुटे हैं, लेकिन उनकी बुनियादी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.