बांदा, जुलाई 24 -- Banda News: पैलानी। पैलानी तहसील के 33/11 कालेश्वर उपकेंद्र के संविदा कर्मियों ने बिजली विभाग के अवर अभियंता को शिकायती पत्र देते हुए फेशियल अटेंडेंस के अनुसार ड्यूटी कराने की मांग की। कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के निर्देशानुसार कैजुअल अटेंडेंस सुबह 10 से शाम 5 बजे तक उपकेंद्रों में उपस्थित मान्य है। इस प्रकार 8 घंटे की ड्यूटी करना न्याय संगत है, किंतु बिजली की आवश्यक सेवा के चलते जनहित में मौखिक आदेशों के अनुपालन में सभी संविदा कर्मचारियों द्वारा 24 घंटे पूरे 30 दिन कार्य लिया जाता है जो प्रबंधन के नियमों के विपरीत है, प्रबंधन के नियमानुसार सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक ही 8 घंटे कार्य करना न्याय संगत होगा तथा 24 घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए शिफ्ट वाइज आठ,आठ घंटे की ड्यूटी चार्ट उपलब्ध कराए जान...