Banda News: संदिग्ध हालत में अचेत मिले युवक की मौत
बांदा, अक्टूबर 6 -- Banda News: बांदा। संदिग्ध हालत में सड़क किनारे आचेत मिले युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालो ने हत्या का आरोप लगाया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र मझीवा गांव निवासी राहुल ने बताया कि उसका 40वर्षीय बड़ा भाई अमित सिंह पुत्र शिवपूजन शहर के पल्हरी में रहता था। वह गाड़ी चलवाता था। सोमवार की शाम मंडी समिति के पास अचेत अवस्था में पड़ा लोगो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घरवालो को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे उठाकर घर लिवा लाए। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। मृतक के परिजनो का आरोप है कि किसी ने उसे जहरीला पदार्थ पिला दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.