Banda News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर निकाली राधा-कृष्ण की भव्य रथ यात्रा
बांदा, सितम्बर 5 -- Banda News: कमासिन। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को कस्बे में यादव महासभा के युवकों की ओर से राधा-कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक ढंग से सजे रथ पर भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी की प्रतिमाएं विराजमान रहीं। डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा में भाग लिया। रथ यात्रा के दौरान पूरा कस्बा कृष्ण भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आयोजकों के अनुसार यादव समाज भगवान श्रीकृष्ण को अपना वंशज मानता है। इसी श्रद्धा और आस्था के साथ जन्मोत्सव पर राधा-कृष्ण की रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान युवाओं के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोगों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रथ यात्रा का आयोजन बसंत लाल यादव, संयोजक खान बाबा रामलीला समिति, मुलायम यादव, डीजे संयोजक ज्ञान सिंह यादव, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.