Banda News: शौच के लिए गई महिला नाले में बही, तलाश जारी
बांदा, अगस्त 6 -- Banda News: पैलानी। चिल्ला थाना अंतर्गत दतरौली गांव में शौच के लिए गई महिला नाले में बह गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने गोताखोरों को लगा तलाश शुरू कर दी है, हालांकि अब तक महिला का शव नहीं मिला है। वहीं महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है, जिसका इलाज चल रहा है। गुरुवार को दतरौली गांव निवासी 40 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त रेखा यादव पत्नी जोगा यादव गुरुवार को सुबह 6:30 बजे शौच के लिए गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने दतरौली व जरिया के बीच में बहने वाले बरसाती नाले में डूबने की आशंका जताई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी चिल्ला आनंद साहू ने पुलिस बल के साथ बरसाती नाले के पास पहुंचकर स्थानीय राकेश समेत आधा दर्जन गोताखोरों को लगाकर मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को तलाश तेज कर दी है। समाचार लिखे जाने तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.