Banda News: शुक्रवार मां लक्ष्मी का विशेष दिन, खरीद के लिए शुभ मुहूर्त
बांदा, नवम्बर 5 -- Banda News: बांदा। इस वर्ष धनतेरस पर शुक्र प्रदोष का संयोग बन रहा है। शुक्र को मां लक्ष्मी से संबंधित विशेष दिन माना जाता है। इसके साथ हस्त नक्षत्र का संयोग भी है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से धन-वैभव में वृद्धि होती है। ज्योतिषाचार्य पंडित उमाकांत त्रिवेदी ने बताया कि त्रयोदशी तिथि सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। भगवान धन्वंतरि के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाए जाने वाले धनतेरस पर पीतल, तांबे और चांदी के बर्तन खरीदने की परंपरा है। इसके अलावा झाड़ू, धनिया, रुई, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, खील-बताशे और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना भी शुभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12:03 से 1:24 बजे तक वाहन खरीदने के लिए शुभ है। यह भी पढ़ें- Gaya News: धनतेरस : आज राशि के अनुसार विशेष मुहूर्त में करें खरीदारी, होगा फल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.