बांदा, अक्टूबर 23 -- Banda News: बांदा। शहर से सटे तिंदवारा गांव में शुक्रवार को सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट एवं सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, जानकीकुंड-चित्रकूट के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। समाजसेवी अशोक यादव व ग्राम प्रधान संतराम राजपूत की ओर से आयोजित शिविर में करीब 400 मरीजों ने आंखों की जांच कराई। 26 मरीजों में मोतियाबिंद निकला। निःशुल्क ऑपरेशन के लिए इन मरीजों को जानकीकुंड, चित्रकूट के चिकित्सालय भेजा गया। उन्हें निःशुल्क एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। करीब 120 मरीजों को चश्मे वितरित किए गए। 70 मरीजों को आंखों की दवाइयां एवं आई ड्रॉप्स दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...