बांदा, अक्टूबर 4 -- Banda News: बांदा। महोबा रोड स्थित गोयरा मुगली गांव में रविवार को नि:शुल्क नेत्र शिविर जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान 300 मरीजों के आंखों की जांच व इलाज किया गया। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट व सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट के सहयोग से लगे इस शिविर में जांच के दौरान 30 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। आपरेशन के लिए सभी को चित्रकूट भेजा गया। 100 मरीजों को चश्मे वितरित किए गए। 60 मरीजों को जरूरी दवाएं दी गईं। कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी अशोक यादव ने डाक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...