बांदा, जुलाई 7 -- Banda News: बांदा। देहात कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके पिता स्कूली वाहन चलाते हैं और वह स्थानीय उसी स्कूल में ड्यूटी करती है। तीन जुलाई को वह स्कूटी से घर लौट रही थी। तभी रास्ते में जमालपुर के सभाजीत सिंह पुत्र शिवराज सिंह गौतम ने छेड़खानी की। शोर मचाने पर पिता व भाई आ गए। उसे सभाजीत के चंगुल से छुड़वाया। उसके हाथ में चोट लगी है। पुलिस ने सभाजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...