Banda News: शिक्षिका के बेटे को झांसा दे खाते से उड़ाए 10.76 लाख
बांदा, नवम्बर 5 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। डिग्री कॉलेज में शिक्षिका के बेटे को प्रिंटिंग में अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर युवक ने उसके खाते से 10.76 लाख रुपये ऑनलाइन पार कर दिए। शिक्षिका ने साइबर ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी शिक्षिका के पड़ोस में किराए से रहता था। ठगी के बाद से वह गायब है। आरोप है कि शिक्षिका के बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। नगर कोतवाली के धीरज नगर मोहल्ला निवासी बिंदु शुक्ला पत्नी अखिलेश शुक्ला राजा देवी डिग्री कॉलेज में प्रवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में मुन्ना तिवारी के घर में विक्की उर्फ पीयूष गुप्ता नाम का युवक रहता था। उसने शिक्षिका के 20 वर्षीय बेटे यश शुक्ला को प्रिंटिंग के माध्यम से अच्छा मुनाफे का झांसा दिया। यश ने उसकी बातों में आकर आठ जून 2026 को दस हजार रुपये ऑनलाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.