Banda News: शिकायतों के निस्तारण में 51 विभाग फिसड्डी
बांदा, सितम्बर 28 -- Banda News: बांदा। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने सोमवार को बैठक कर आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण व फीडबैक की समीक्षा की। खराब फीडबैक पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कहा कि इससे जिले की रैकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। समीक्षा में 51 विभागों की स्थिति बेहद खराब मिली। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। दो दिन का अल्टीमेट दिया और कहा कि 30 सितंबरतक संतोषजनक फीडबैक में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो सभी का वेतन रोका जाएगा। कहा कि शिकायत का निस्तारण दर्ज करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, संतोषजनक एवं समयबद्ध निस्तारण कराएं। शिकायतकर्ता निस्तारण से संतुष्ट है और फीडबैक में सुधार हो रहा है। इस पर भी गंभीरता से ध्यान दें। सभी विभाग व्यक्तिगत उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें। शिकायतकर्ता की संत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.