Banda News: शाम को 4.6 एमएम बारिश ने दी गर्मी से राहत
बांदा, जुलाई 14 -- Banda News: बांदा। जनपद में कई दिनों से बारिश न होने की वजह तापमान में फिर इजाफा होने लगा। मंगलवार को सुबह से तेज धूप ने प्रचंड गर्मी का एहसास कराया। राहगीरों को तेज तपिश से बचने के लिए अंगौछे या छाता का सहारा लेना पड़ा। शाम को पांच बजे के बाद अचानक मौसम में बदलाव आया और करीब दस मिनट तक 4.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिलने के बजाए उमस और बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक-दो दिन तक हलकी बारिश का पूर्वानुमान है। एक जुलाई के बाद आए मानसून ने इस बार शुरुआत में सक्रियता दिखाई, लेकिन इधर पांच दिनों से काफी सुस्त पड़ गया। इससे जनपद एक बार फिर प्रचंड गर्मी की चपेट में आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की अभी तक 169 मिलीमीटर बारिश हुई। औसत से यह करीब 15 मिलीमीटर कम है। मानसून ठिठक जाने से तेज धूप निकल रही है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.