बांदा, सितम्बर 8 -- Banda News: बांदा। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर अभद्र व्यवहार व वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। 7 सितंबर को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। शहर के एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय पीड़िता ने कोतवाली नगर पुलिस को दी तहरीर में बताया आरोपी विकास निवासी चमरौड़ी ने उसे शादी का झांसा दिया। आरोप है कि आरोपी दो साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया। जब उसने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौज की और उसे प्रताड़ित किया। आरोपी ने पीड़िता को डराने के लिए उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकाय...