बांदा, अक्टूबर 10 -- Banda News: बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने, मारपीट करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने नौ अक्तूबर को तिंदवारी थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि कालिंजर थाना क्षेत्र के मोदी गांव निवासी 25वर्षीय नीरज सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में उसे चित्रकूट जनपद के दुगुबा गांव निवासी अपने मामा राजा सिंह के यहां बुलाकर मारपीट की।आरोप है कि जब उसने नीरज के घर जाकर शिकायत की तो उसकी बहन सपना , भाई रवि और मामा राजा सिंह ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने नीरज, उसकी बहन सपना, भाई रवि, मामा राजा सिंह और मामी के खिलाफ दुष्कर्म ...