बांदा, सितम्बर 1 -- Banda News: बांदा। शहर में नगर पालिका ने जून व जुलाई में लाखों रुपये नाला सफाई में खर्च कर दिए। करीब 43 छोटे-बड़े नालों के सफाई के दावे जरूर हुए, पर मौजूदा समय में ज्यादातर नाले चोक व जाम हैं। बारिश के मौसम में पूरा शहर पानी-पानी है। शहर के शंकर, नगर, सेढ़ू तलैया, परशुराम तालाब, आजाद नगर, सर्वोदय नगर, स्वराज कालोनी व झील का पुरवा समेत दस वार्ड पानी-पानी हैं। जल निकासी के लिए पालिका ने दो पंप लगवाए थे, पर ये काम नहीं आ सके। यह भी पढ़ें- Banda News: ट्रैफिक, नाले व सड़कों में जनता ने दिए दस में चार व पांच अंक यह भी पढ़ें- Fatehpur News: 68 लाख खर्च फिर भी शहर हो रहा पानी-पानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...