बांदा, अक्टूबर 11 -- Banda News: बांदा। नशे में पत्नी से विवाद झगड़ा किया और फिर युवक ने कमरे के अंदर रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। परिजन उसे उतारकर अस्पताल ले गए, पर उसे बचा नहीं सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव में 28 वर्षीय छुट्टू पुत्र चंदा शनिवार की देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा। नशे में देख पत्नी ने उसे डांटा-फटकारा। इसी बात दोनों के बीच विवाद हुआ। चचेरे भाई कमलेश ने बताया कि इसी बात से गुस्सा होकर उसने नशे में रविवार की सुबह कमरे अंदर पंखा की हुक पर रस्सी से फांसी लगा लिया। काफी देर बाद पत्नी कमरे में गई तो उसे फंदे पर लटके देख चीख पड़ी। शोर मचाया तो मौके परिजन व पड़ोसी पहुंच गए। आनन-फानन फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। जीवित होने की ...