Banda News: शराब पीने से मना करने पर पड़ोसियों ने पीटा
बांदा, अगस्त 30 -- Banda News: बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र गांव छोटी बड़ोखर निवासी 50 वर्षीय गुलबदन ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ पड़ोस में रह रहे भाई 40 वर्षीय कल्लेराम के घर गए थे। वहां उनके घर के बाहर पड़ोसी लाला उर्फ हरिशंकर व धनीराम समेत छह लोग शराब पी रहे थे। उन्होंने मना किया तो उन्होंने उसके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में गुलबदन, उसका 18 वर्षीय बेटा कुलदीप,22 वर्षीय बेटी ज्योति, भाई कल्लेराम व उसकी 23 वर्षीय बेटी दीपा गंभीर घायल हो गईं। गुलबदन ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने सभी घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.