बांदा, सितम्बर 24 -- Banda News: बांदा। बिसंडा थाना के मरौली गांव में दरवाजे पर शराब पिलाने से मना किया तो युवक ने भाई व भतीजी को जमकर पीटा। पीड़ित रामचंद्र ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 14 सितंबर को रात नौ बजे छोटा भाई सदाशिव आकर शराब पिलाने के लिए कहने लगा। उसने मना किया तो लाठी से हमला कर दिया। बचाने आई बेटी सोनू व बेटा विकास को भी पीटा। सदाशिव व उसकी पत्नी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...