Banda News: शराब की दुकान में लगा सार्वजनिक वाटर कूलर
बांदा, जुलाई 11 -- Banda News: पैलानी। खप्टिहा कलां में तिंदवारी ब्लाक प्रमुख की ओर से शराब के ठेके में वाटर कूलर लगाया गया है। यहां मांस की दुकानें भी हैं। सोलर पैनल के साथ-साथ शीतल पेयजल को सही पॉइंट पर न लगाए पर लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि ऐसे स्थानों पर अक्सर अराजकतत्वों तथा नशेड़ियों का जमावडा रहता है। दुर्गंध के चलते आम नागरिक वहां पानी पीने नहीं जाते। भाजपा सेक्टर संयोजक महेंद्र सिंह गौतम, आईटी मंडल संयोजक रमाकांत अवस्थी, मंडल मंत्री रवि प्रताप सिंह कछवाह, जिला कार्यकारिणी समिति के आत्म स्वरूप विश्वकर्मा आदि लोगों ने इसे बस स्टैंड के समीप लगाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.