बांदा, सितम्बर 9 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को शहर के शंकर नगर मोहल्ले में संचालित एक अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके से संचालक को गिरफ्तार किया गया है। फैक्ट्री से नकली व अपमिश्रित गुटखा सहित करीब साढ़े तीन लाख की सामग्री बरामद हुई है। काफी दिनों से वह इस धंधे में लिप्त था। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक के नेतृत्व में मंगलवार की रात पुलिस टीम ने शंकरनगर मोहल्ले में अवैध रूप से संचालित नकली एवं अपमिश्रित गुटखा फैक्ट्री में छापा मारा।

गिरफ्तार संचालक फैक्ट्री मौके से संचालक ▪️चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू पुत्र मूलचन्द्र को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि वह अपने मकान में काफी समय से अवैध रूप से गुटखा का निर्माण कर रहा है। मकान में अवैध रूप से गुटखा का निर्माण किया जा रहा था।तलाशी के दौरान मौके से गुटखा बनाने वा...