Banda News: विस्थापितों का दसवें दिन भी जारी रहा आमरण अनशन
बांदा, जुलाई 15 -- Banda News: बांदा। केन-बेतवा लिंक, मझगांव, रूंज, नैगुवा, एनटीपीसी में अनियमितताओं के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर की अगुवाई में चल रहा आमरण अनशन 10वें दिन भी जारी रहा। इसमें छह लोगों की हालत बिगड़ गई है, पर कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं आया। जय किसान संगठन के बैनर तले सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर अपनी मुआवजा व अन्य मांगे लेकर दोधन बांध (छतरपुर) में आंदोलन कर रहे हैं। कहा कि पिछले चार वर्षों से लोग अपनी समस्याओं को लगातार उठा रहे हैं। उनके संवैधानिक अधिकारों की हत्या की जा रही है। किसी तरह समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। मुआवजा पात्र लोगों की जगह अपात्रों को ज्यादा गया है। जिनके पास घर-मकान नहीं हैं, उनको एक मोटा मुआवजा मिला है, जबकि जो लोग कई पीढ़ियों से रह रहे हैं, उनके मकान, घर, पेड़-पौधे, खेती, आजीविका, पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.